फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft accused had an epileptic fit during police interrogation in budaun

Budaun News: पूछताछ के दौरान चोरी के आरोपी की हालत बिगड़ी, पुलिसकर्मियों के फूल गए हाथ-पांव

Thu, 23 Feb 2023 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 05:14 PM IST
सार

आरोपी युवक पर मंदिर के महंत की मोपेड चोरी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर मोपेड बरामद हो गई। बरामदगी के बाद आरोपी की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Theft accused had an epileptic fit during police interrogation in budaun
आरोपी सुमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में पिछले दिनों छतुइया मंदिर के महंत मुकुट गिरि की मोपेड चोरी के मामले में पुलिस ने रिसौली के सुमित नामक जिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसकी अचानक ही हालत बिगड़ गई। इससे पहले मोपेड बरामद कर ली गई थी, लेकिन आरोपी की हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। 

विज्ञापन


आरोपी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। उसने मिर्गी के दौरे पड़ने की बात कही तो सीटी स्कैन भी कराया गया। पुलिस ने कोतवाली से ही जमानत की औपचारिकता पूरी कर सुमित को उसके पिता के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


चोरी का आरोपी सुमित कुमार (25) बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी मुल्लू का पुत्र है। वह बरेली-मथुरा हाईवे स्थित रेल फाटक के पास मंदिर परिसर में महंत मुकुट गिरि के पास भी कई दिनों तक रहा था। पिछले दिनों महंत की मोपेड चोरी हुई तो महंत ने सुमित पर शक व्यक्त कर दिया था। इसके बाद दरोगा हरगोविंद सिंह ने सुमित को बुधवार दरे रात दबोच लिया। मोपेड को लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक जमीन पर गिर पड़ा था आरोपी 

पूछताछ के बाद पुलिस ने मोपेड बरामद कर ली। बताते हैं कि बरामदगी के कुद देर बाद ही सुमित अचानक ही गिर पड़ा। उसके शरीर में कंपन देख पुलिस ने उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया, फिर पुलिस कर्मी उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

दरअसल, सुमित पिछले कुछ दिनों से बीमार भी है। पेशाब को लेकर दिक्कत भी रही। सुमित अपनी दिक्कतें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को बताईं तो उसका सीटी स्कैन कराया गया है। पुलिस ने जमानत देकर सुमित को उसके पिता के हवाले कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुमित ने शारीरिक दिक्कत बताई थी, इसलिए मानवता के नाते उसका उपचार कराया गया। उसके साथ सख्ती भी नहीं की गई थी।

पुलिस ने पिता समेत भाई को बुलाया

चोरी के आरोपी सुमित की सेहत खराब होने पर पुलिस ने तुंरत ही उसके पिता मुल्लू और भाई से बात की। दोनों को मेडिकल कॉलेज में बुला लिया गया। पिता और भाई की देखरेख में सुमित का जिला मुख्यालय पर सीटी स्कैन कराया गया। पिता मुल्लू ने बताया कि उसके बेटे की तीन-चार दिनों से तबियत खरीब रही है। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। इसके विपरीत सुमित ने मिर्गी के दौरे की बात के अलावा कुछ बातों पर गोलमोल जवाब देकर कन्नी काट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed