{"_id":"6994c55d9588c0eed10c6f96","slug":"the-youth-took-an-oath-we-will-not-be-divided-we-will-contribute-to-building-a-hindu-nation-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157527-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवाओं ने ली शपथ-बंटेंगे न कटेंगे, हिंदू राष्ट्र बनाने में देंगे योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवाओं ने ली शपथ-बंटेंगे न कटेंगे, हिंदू राष्ट्र बनाने में देंगे योगदान
विज्ञापन
मंच पर मौजूद वक्ता, सनातनियों को संबोधित करते हुए।संवाद
सैदपुर। सनातन संरक्षण समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में मंगलवार को नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर हिंदू सम्मेलन हुआ। इस दौरान युवाओं ने, न बंटेंगे और न ही कटेंगे, हिंदू राष्ट्र बनाने में योगदान करेंगे, की शपथ ली।
मुख्य अतिथि संत धर्मदास महाराज ने कहा कि वर्तमान में जाति-पात के भेदभाव को त्यागकर केवल हिंदू की पहचान अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने परिवार की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम अपनी अगली पीढ़ी को संस्कारित करेंगे, तभी भारत को पुनः हिंदू राष्ट्र के गौरवशाली पथ पर अग्रसर किया जा सकेगा।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुधांशु अत्रि ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठित रहें। मातृ शक्ति के रूप में प्रधानाचार्या पल्लवी शर्मा ने भी धर्म रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
अभाविप के प्रदेश मीडिया सह-संयोजक आशीष देव मिश्रा ने हिंदुत्व की शक्ति पर जोर देते हुए भारत के विभाजन की ऐतिहासिक भूलों को याद किया। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुई दुखद घटना का जिक्र करते हुए सुरक्षा और एकजुटता की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ने सभी का आभार जताया।
संचालन शशांक शर्मा ने किया। इस मौके पर हिमांशु पाराशरी, अनुजकांत मिश्रा, सोनपाल मौर्य, लेखराज मौर्य, सुनील राठौर, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
बिसौली में भी हुआ सम्मेलन
बिसौली। विराट हिंदू संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में हिंदू सम्मेलन हुआ। शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री राजेश और बालयोगी दीनानाथ ने किया। मुख्य वक्ता राजेश ने कहा संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। उन्होंने युवाओं से कुरीतियों व नशाखोरी से दूर रहकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। बालयोगी दीनानाथ ने आत्मरक्षा और धर्मरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अध्यक्षता शिशुपाल तिवारी ने की। संवाद