फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young woman committed suicide by hanging herself from a trap

Budaun News: युवती ने फंदे से लटक कर जान दी

Mon, 19 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The young woman committed suicide by hanging herself from a trap
बदायूं। शहर में युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया। घटना को लेकर मोहल्ले में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में शनिवार की रात करीब 12 बजे युवती अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। तभी युवती के परिजन छत पर चढ़े तो रात में फोन पर बात करते देख उन्होंने उसको फटकार लगाई। इससे आहत किशोरी छत से नीचे अपने कमरे में चली गई। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे पर फंदा बनाया और उस पर लटक गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद युवती की मां कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसकी मां ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसकी मां ने छत पर जाकर परिजनों को जगाया तो वह कमरे के दरवाजे को पीटने लगे, लेकिन अंदर से काफी देर तक आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो युवती का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो चीख-पुकार की आवाज पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। पड़ोसियों ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। रात में ही उन्होंने शव दफना दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed