{"_id":"6944635d6fc0860f20039bdd","slug":"the-young-mans-body-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-room-of-his-house-badaun-news-c-123-1-bdn1036-153107-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सिलहरी। एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया।
मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय प्रिंस पटेल पुत्र संजीव कुमार का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच शुरू की, लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। बताया गया कि प्रिंस बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।
रात में किसी समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद