फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man who went to irrigate the field was shot, the referral to Bareilly

खेत पर सिंचाई करने गए युवक को गोली मारी, बरेली रेफर

Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to irrigate the field was shot, the referral to Bareilly
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरमई में बुधवार रात खेत पर सिंचाई करने गए एक युवक को गोली मारी दी गई। गोली युवक को सीने से छूती हुई निकल गई। उसे गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए। इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन शाम तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम सेमरमई निवासी अफजाल (40) पुत्र बेचे बुधवार रात खेत पर सिंचाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोग खेत पर पहुंचे और उन्होंने अफजाल को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसके सीने को छूती हुई निकली। युवक की चीख पुकार सुन दर्जनों लोग रात में ही खेत पहुंच गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिवार वाले युवक को उसी समय बरेली लेकर भागे। पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से गुरुवार देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। जब अफजाल ने अपने रुपये मांगे तो आरोप है कि उसने गोली मार दी। इधर, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed