{"_id":"6ab6ca9016245a667f0756a3","slug":"motorcyclist-dies-after-being-struck-in-the-neck-by-a-sheet-of-tin-while-unloading-it-from-a-pickup-truck-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174046-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप से उतारते समय बाइक सवार युवक की गर्दन में लगी टिन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप से उतारते समय बाइक सवार युवक की गर्दन में लगी टिन, मौत
विज्ञापन
अकुंश फाइल फोटो
इस्लामनगर। जाफरपुर गांव के पास शुक्रवार को पिकअप से टिन उतारते समय उसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी घायल हो गए। तीनों युवक चंदौसी की एक फैक्टरी में रात की ड्यूटी करने जा रहे थे।
चंदोई गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका भतीजा अंकुश (22) पुत्र प्रेम सिंह अपने चचेरे भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप के साथ बाइक से चंदौसी की एक फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। गांव जाफरपुर के पास पूर्व प्रधान के घर के सामने पिकअप से टिन उतारी जा रही थी। पिकअप से टिन उतारते समय बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गए। गर्दन में टिन लगने से अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके दोनों साथी भी मामूली घायल हो गए।
घायल साथियों की मदद से अंकुश को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद अंकुश को मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश और दिलीप का उपचार किया जा रहा है। अंकुश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहेरे भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।