{"_id":"6ab6cb038485f4e2740c1fc6","slug":"schools-across-the-district-resounded-with-the-collective-singing-of-vande-mataram-badaun-news-c-123-1-sbly1035-173999-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सामूहिक वंदेमातरम से गूंजे जिले के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सामूहिक वंदेमातरम से गूंजे जिले के स्कूल
विज्ञापन
उसहैत में वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल बच्चे। संवाद
बदायूं। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर जिले में हजारों लोगों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के सुरों से गूंज उठा। स्कूलों में आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे हुआ।
इसी क्रम में शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार और राजेश कुमार गुप्ता ने किया। पूर्वाह्न 11 बजे सभी ने एक स्वर, एक लय में पूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इस ऐतिहासिक सहभागिता ने देश की एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संदेश दिया।
बिसौली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर सिद्ध बरौलिया में ‘नमामि भारतम्’ वंदे मातरम् कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन
दहगवां। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध गुरु बिरजानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दहगवां में विद्यालय के 248 विद्यार्थियों, आचार्यों और नगर के करीब 100 लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। जिला प्रचारक अशोक ने दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता ने की। संदीप मिश्रा, सुभाष चंद्र गुप्ता,मयंक गुप्ता, लोकमन प्रकाश वर्मा, अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता, मुकेश भारद्वाज व विद्यालय के आचार्य परिवार मौजूद रहा।
प्रधानाचार्य उमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय कराया। संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। जिला प्रचारक अशोक जी ने ‘नमामि मातरम्’ अभियान की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया। मयंक गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया।
उझानी। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय में समाजसेविका सुनीति अग्रवाल और प्रियदर्शनी शर्मा ने बच्चों को वंदे मातरम का महत्व समझाया। उन्होंने दीप भी जलाया। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रबंधक रतन जिंदल और प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक की मौजूदगी में वंदेमातरम गाया गया। गुलजारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य प्रवीण महाराज और विजय सक्सेना और राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत की गूंज रही।
बगरैन। कस्बे के पंडित हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समवेत स्वर में वंदे मातरम् गाया गया। मुख्य वक्ता मुकेश पाराशरी ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम का मूल मंत्र बताते हुए नई पीढ़ी को इसके सांस्कृतिक महत्व से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, राजीव सिंह, अनुष्कांत मिश्रा, प्रधानाचार्य अंकित शंखधार, विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
उसहैत। सरस्वती जन शिक्षा मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में भैया-बहनों, आचार्यों, अतिथियों एवं गणमान्य राष्ट्र प्रेमियों ने एक स्वर में मां भारती की वंदना की तो समूचा वातावरण देशप्रेम और दिव्य ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति, शिक्षक, सभी बच्चों का सहयोग रहा।
वजीरगंज। गंगा देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। मुन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। नेमपाल सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि पवन वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजय वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।