{"_id":"6ab6cad2f81a0f617e08d382","slug":"teacher-on-bike-killed-in-collision-with-canter-companion-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-173994-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
हादसे में शिक्षक की मौत के बाद घायल धनवीर को देखते लोग। संवाद
उझानी। पड़ोसी का दाह संस्कार कर घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक परमानंद शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षक व उनके साथ बाइक पर बैठे युवक को सामने से कैंटर ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद कैंटर सड़क के किनारे पलट गया। शिक्षक के साथ मौजूद ग्रामीण को नाजुक हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी आसाराम शर्मा की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। उनका दाह संस्कार पूर्वाह्न में कछला गंगाघाट पर हुआ। दाह संस्कार के बाद लौटते में फतेहपुर के ही मूल निवासी शिक्षक परमानंद शर्मा (55) अपनी बाइक से पड़ोसी धनवीर (50) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
उसी दौरान सामने से उनकी बाइक को कासगंज की ओर जा रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बेकाबू कैंटर सड़क किनारे पलट गया। लहूलुहान हालत में दोनों को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते, उससे पहले ही शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के चश्मदीद लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद कैंटर के पलटने से पहले ही चालक कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
शिक्षक की मौत की सूचना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों समेत उनके परिजन भी आ गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने चश्मदीदों से हादसे के बारे में जानकारी की। हादसे के बाद सीएचसी परिसर में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल धनवीर की हालत गंभीर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद धनवीर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शिक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम, पत्नी बदहवास
शिक्षक परमानंद शर्मा पिछले कई साल से उझानी में ही रहते थे। उनकी दो संतान में बेटे स्पष्ट शर्मा उर्फ छोटू की करीब डेढ़ साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए हैं। बेटी तान्या पढ़ाई करती हैं। पत्नी नीतू समेत परिवार के लोगों को हादसे के बारे में पता लगा तो सभी रोते-बिलखते सीएचसी परिसर में आ गए। पति की मौत के बाद से नीतू बदहवास हैं। उनके परिवार के अन्य लोग भी कस्बे में ही रहते हैं। आसाराम शर्मा के निधन की सूचना पर परमानंद सुबह में ही गांव पहुंचे थे। इसके बाद दाह संस्कार में शामिल होने को कछला चले गए।