{"_id":"677591b38e32d9741c002115","slug":"the-young-man-who-left-home-for-the-shop-is-missing-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132035-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुकान के लिए घर से निकला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुकान के लिए घर से निकला युवक लापता
विज्ञापन
लापता युवक रवि।
दहगवां। दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर उसको तलाश करने में मदद की गुहार लगाई है।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के नगर पंचायत दहगवां निवासी रवि शाक्य (20) नगर में ही परचून की दुकान चलाता है। बुधवार सुबह सात बजे अपने पिता से दुकान खोलने की बात कहकर घर निकला। कुछ देर बाद रवि के पिता ओमपाल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान बंद है। रवि का फोन लगाया तो वह बंद आया।
पड़ोस के दुकानदार ने बताया कि रवि सुबह में दुकान पर आया था, उसके बाद फिर पता नहीं कहां गया, परिजनों ने नगर में हर संभावित स्थानों पर उसको तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। परेशान परिजनों ने सभी रिश्तेदारी में फोन के जानकारी ली लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।