फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man tried to commit suicide after coming to his in-laws' house

Budaun News: ससुराल आकर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The young man tried to commit suicide after coming to his in-laws' house
उझानी। घरेलू कलह में बदायूं निवासी युवक ने मायके में मौजूद पत्नी के सामने शरीर पर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। आरोप है कि पत्नी को उसने पिछले पीटकर घर से निकाल दिया था। मामला अहीरटोला मोहल्ले का है।
विज्ञापन

मुहल्ले के निवासी रामप्रकाश ने बेटी शारदा की शादी करीब 12 साल पहले बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नेकपुर कालोनी निवासी सुशील कश्यप उर्फ टिंकू के साथ की थी। आरोप है कि पिछले महीने सुशील ने शारदा को पीट कर घर से निकाल दिया था। तब से शारदा मायके में रह रही है। 10 वर्षीय बेटी आरुषि भी मां के साथ है। दो दिन पहले सुशील ससुराल आया। वह नशे की था। उसके हाथ में बोतल में तेल था। उसने शारदा से गाली गलौज की। उसने यह कहते हुए अपने अपने शरीर पर तेल डाल लिया कि पत्नी समेत सभी लोगों को फंसा देगा। शारदा समेत परिवार के लोगों की वजह से वह खुद को आग लगाने में नाकाम रहा। शारदा ने पुलिस को भी बुला लिया, लेकिन सुशील भाग गय। पुलिस ने शारदा की तहरीर पर सुशील के खिलाफ आत्मदाह के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed