फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man committed suicide by hanging himself on the tubewell

ट्यूबवेल पर फंदे से लटककर युवक ने जान दी

Mon, 23 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself on the tubewell
सुखपाल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में शनिवार को 30 वर्षीय सुखपाल ने अपने ट्यूबवेल पर फंदे से लटककर जान दे दी। उसके परिवार वालों ने गांव के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

गांव अलीनगर निवासी सुखपाल पुत्र जमुना सिंह का पड़ोस के रिंकू और विनोद से झगड़ा हो गया था। परिवार वालों के मुताबिक दोनों आरोपी शनिवार दोपहर उनके ट्यूबवेल पर अपना मोबाइल चार्ज करने गए थे। उस दौरान सुखपाल ट्यूबवेल पर मौजूद था। उसने रिंकू और विनोद से मोबाइल चार्ज करने को मना कर दिया था। इससे दोनों ओर से गालीगलौज और मारपीट हो गई थी। आरोपियों ने सुखपाल की चारपाई तोड़ डाली थी। जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो तमाम लोगों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर फैसला करा दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप है कि आरोपियों ने सुखपाल को ज्यादा परेशान किया। वे उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसे आत्महत्या करने को मजबूर कर रहे थे। इससे सुखपाल ने शनिवार रात अपने ट्यूबवेल पर ही फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह परिवार वालों ने दोनों आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होंने आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed