{"_id":"677594ed96a2aed851014554","slug":"the-year-started-with-dense-fog-crowd-of-devotees-gathered-in-temples-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132013-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घने कोहरे से हुई साल की शुरूआत, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घने कोहरे से हुई साल की शुरूआत, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
नए साल में बिरूआबाड़ी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
बदायूं। नए साल की शुरूआत घने कोहरे से हुई। बुधवार होने के कारण यह दिन भगवान गणेश का माना जाता है। इसलिए अधिकांश लोगों ने दिन की शुरूआत श्रीगणेश के पूजन और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से की। इस दौरान सुबह और शाम में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं दिनभर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा। कई जगह भंडारे भी हुए।
नए साल की पहली सुबह को लोग मंदिरों में गए। पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑफिस व व्यापार का काम शुरू किया। बुधवार दोपहर तक मंदिरों में भीड़ जुटी रही। शहर के बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर, नगला मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बाला जी मंदिर आदि में लोगों ने भगवान की पूजा की। बिरुआबाड़ी मंदिर पर भंडारा हुआ। पूजा करने आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार सुबह बालाजी धाम, गौरीशंकर सहस्रधाम, बिरुआबाड़ी मंदिर व अन्य स्थानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक किया। हनुमान जी का पूजन व भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले गुजरते साल की विदाई और नए साल के स्वागत में लोगों ने मंगलवार रात कई जगह कार्यक्रम किए। बदायूं क्लब से जुड़ीं महिलाओं ने एक होटल में शानदार आयोजन किया। उन्होंने नृत्य संगीत के साथ ही कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें बच्चों व बड़ों की भी सहभागिता रही। इसके साथ ही शहर के कई होटलों में कार्यक्रम हुए।
नववर्ष पर हुई गंगा आरती, घाट पर पहुंचे श्रद्धालु
कछला। नववर्ष के मौके पर कछला घाट पर हुई मां गंगा की आरती का अद्भुत नजारा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धूमधाम से मां गंगा की आरती में लोग शामिल हुए। भक्त सर्दी के मौसम में भी दूर-दूर से पहुंचे। वहीं हाईवे पर वाहन रोककर लोग आरती में शामिल होते रहे। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण भी आरती में लोग अधिक संख्या में पहुंचे। संवाद