{"_id":"7b140c4d17a3454df25ac3bfcb4fd065","slug":"the-women-were-given-training-in-sewing-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को दी गईं सिलाई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को दी गईं सिलाई मशीन
बदायूं।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 42 महिलाओं को उनके प्रमाण पत्र के साथ ही मुद्रा योजना के तहत लोन स्वीकृत किया गया। लोन से खरीदी गई सिलाई मशीनों का वितरण प्रशिक्षणार्थियों को सीडीओ ने बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया।
बदायूं क्लब में पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कपड़े से बैग बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 42 महिला प्रशिक्षणार्थियों के कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें 38 प्रशिक्षणार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत चार फीसदी वार्षिक ब्याज दर से कर्ज देकर स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन खरीदकर दीं। सिलाई मशीनों और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने किया।
इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी मेहनत के साथ काम करें। अपनी आर्थिक मजबूती के साथ देश की अर्थ व्यवस्था में मजबूती प्रदान करें। इस दौरान पीएनबी के उप मंडल प्रमुख बरेली आरडी शर्मा ने आगे भी इस तरह के योजनाओं से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक चारू भट्टाचार्य, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अरविंद आनंद, नवल किशोर सिंह, अक्षत अशेष आदि मौजूद रहे।