फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The woman's body was found hanging from a water pipe in the Meera Ji neighborhood.

Budaun News: मोहल्ला मीराजी में जीने के पाइप से लटका मिला महिला का शव

Sun, 25 Jan 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was found hanging from a water pipe in the Meera Ji neighborhood.
रोते-बिलखते रजनी के मायके पक्ष के लोग। संवाद
बदायूं। अवैध संबंधों के शक में शराब पीकर पति ने पत्नी को पीट दिया। शनिवार की सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर जीने के पाइप से लटका मिला। यह देख सुसराल वाले शव उतारकर मायके पक्ष को सूचना देकर घर में ताला डालकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर ताला तोड़कर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर जिला निवासी मृतका की बहन श्यामलता ने बताया कि उसके पिता मुरारी लाल संभल के थाना बनियाठेर के गांव चमरपुरा में रहते हैं। उन्होंने बेटी रजनी (28) की शादी दस साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीराजी चौकी निवासी महेश पुत्र बनवारी से की थी। शादी के बाद रजनी के तीन बच्चे हुए।
विज्ञापन

पति महेश राज मिस्त्री का कार्य करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शराब पीकर वह अक्सर रजनी को पीटता था। महेश को शक था कि वह किसी गैर व्यक्ति से बात करती है। अवैध संबंधों के शक में उसको मार पीटकर कुछ दिन पहले घर से भी निकाल दिया था। बाद में उसका जेठ गांव चमरपुरा गया। वहां पिता से कहा कि अब कोई बात नहीं होगी। रजनी को विदा कर दो। इस पर पिता ने उसकी विदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि इसी शक में पति व उसके परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी और घर में ताला डालकर भाग गए। मायके पक्ष को सूचना दी कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस पर परिवार के साथ वह रजनी की ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लगा था। पुलिस को बुलाकर ताला तोड़कर देखा तो रजनी का शव घर में पड़ा था। जीने में मफलर का फंदा लगा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।


गाने सुनते हुए शराब पीने का पति का वीडियो वायरल

मायके पक्ष का आरोप है कि पति महेश ने शराब पीकर रजनी की हत्या कर दी। फिर गाना गाते हुए शराब पीता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।


पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
पुलिस ने पति महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों का कहना है कि महेश को पत्नी रजनी के अवैध संबंधों का शक था, इसी कारण आए दिन वह उसके साथ मारपीट किया करता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रोते-बिलखते रजनी के मायके पक्ष के लोग। संवाद

रोते-बिलखते रजनी के मायके पक्ष के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed