{"_id":"675dd255e92c99c7430a20d4","slug":"the-woman-was-thrown-out-of-the-house-for-not-bringing-five-lakh-rupees-and-married-someone-else-badaun-news-c-123-1-sbly1035-130993-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच लाख न लाने पर महिला को घर से निकाला, दूसरी शादी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच लाख न लाने पर महिला को घर से निकाला, दूसरी शादी की
विज्ञापन
उझानी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर दो बच्चों संग घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दहेज उत्पीड़न की शिकार अनीता कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी सुखपाल की बेटी है। अनीता की शादी करीब तीन साल पहले बिल्सी के गांव सदरपुर निवासी साकेश से हुई थी। शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद साकेश और उसके परिजन अनीता से पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। अनीता ने मायके पक्ष की आर्थिक दिक्कतें बताकर रुपये लाने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित किया गया।
पति साकेश के अलावा ससुराल वालों ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। दो बेटों की मां अनीता को करीब छह महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से मायके में रह रही अनीता और उसके परिजनों ने कई बार पति समेत उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पिछले दिनों अनीता जब खुद ही ससुराल पहुंच गई तो उसे साकेश की पत्नी के रूप में एक महिला मिली। आरोप है कि साकेश ने बिल्सी के गांव असौली की महिला से दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने अनीता को घर में घुसने भी नहीं दिया गया। पुलिस ने अनीता की तहरीर पर पति साकेश, जेठ प्रताप और अनिल, जेठानी अनीता और विवाहित ननद मुनीषा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।