फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wife whose missing complaint was lodged reached the SP office in Bareilly.

Budaun News: जिस पत्नी की दर्ज कराई गुमशुदगी, वह बरेली में एसपी कार्यालय पहुंची

Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The wife whose missing complaint was lodged reached the SP office in Bareilly.
बदायूं। पीलीभीत का रहने वाला अमित कुमार बदायूं में पुलिस विभाग में तैनात है। करीब पांच दिन पहले उसने पत्नी स्वाति सिंह की गुमशुदगी सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी बरेली की एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा के कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस टीम को बुलाकर बदायूं भेज दिया। यहां उसे पुलिस ने उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसपी दक्षिणी के कार्यालय पहुंची स्वाति सिंह ने बताया कि उसकी शादी पीलीभीत निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। वह पुलिस विभाग में बदायूं में तैनात है। आरोप है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। एसपी ने बदायूं सिविल लाइंस पुलिस से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली तो पता लगा कि उसके पति ने स्वाति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं स्वाति का आरोप है कि पति की मारपीट से तंग आकर वह अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने स्वाति को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने पर एक महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। बरेली से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को वहां भेजकर महिला को लाकर उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed