फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wife of the utensils trader was murdered for money and jewelry.

Budaun News: रुपये व जेवर की खातिर हुई थी बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या

Mon, 05 Jan 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The wife of the utensils trader was murdered for money and jewelry.
दातागंज। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में शुक्रवार रात को बर्तन व्यापारी रामौतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी (55) की लूट के बाद बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को अहम सुबूत मिल गए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर दो बैग में मोटी रकम और जेवर बरामद कर लिए हैं। घटना का खुलासा पुलिस आज कर सकती है।
विज्ञापन


छोटी बेटी राधा ने अपने चचेरे भाई शिवम, हिमांशु पुत्र सुनील गुप्ता व तहेरे भाई पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता पुत्र मुरारी लाल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिवम व हिमांशु को पहले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जबकि अनिल को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया था। अब आरोपियों ने घटना को कुबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मोहल्ले के ही एक युवक के घर से दो बैग में मोटी रकम व जेवर भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन



गिरवी लाए जेवरों का मुन्नी देवी ही रखती थीं हिसाब
बताया जा रहा कि मुन्नी देवी के पास कितना पैसा था यह उनके पति भी नहीं जानते थे। वह तो बाजार और गांव-गांव जाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। मुन्नी देवी ही गिरवी लाए सभी जेवरों और उगाही गई रकम का हिसाब अपने पास रखती थीं। हत्यारोपियों को इसके बारे में सटीक जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम दिया। अब हत्यारोपियों ने यह सब पुलिस को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति के अधिक समय बाहर रहने का हत्यारोपियों ने उठाया लाभ
मुन्नी देवी के पति रामौतार घर पर बहुत कम रहते थे। वह रात को अपने दूसरे मकान पर सोते थे। कभी बेटी के घर चले जाते थे। पत्नी उनको रुपये व जेवर के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं देती थी। बताया यह भी गया है कि अक्सर दोनों में नाराजगी भी बनी रहती थी। इसी का फायदा उठाकर हत्यारोपियों ने मुन्नी देवी के साथ नजदीकियां बढ़ाकर यह जान लिया किया रुपये और जेवर कहां-कहां रखे हैं।

गिरवी गांठ का जेवर नहीं ले गए, जिससे न हो सके शक
हत्या के बाद आरोपी जो रुपये ले गए वह लाखों में हैं। दो बैग में भरे रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। यह रुपये जमीन बेचने से मिलने वाले नहीं हैं। यही वजह है कि कल तक रुपये व जेवर घर में ही मिलने की बात बताई गई थी। अब जो रुपये और जेवर मिले हैं वह मुन्नी देवी के और गिरवी गांठ के बताए जा रहे हैं।




कुछ तथ्य अभी रह गए हैं, जिसके बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। हत्या जैसी घटना के खुलासे में जल्दबाजी नहीं, बल्कि उसकी कड़ी से कड़ी मिलानी जरूरी होती है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed