फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wife of the assistant prosecution officer went to her maternal home and took away her jewellery and household goods

Budaun News: सहायक अभियोजन अधिकारी की पत्नी गई मायके, जेवर व घर का सामान भी ले गई

Mon, 23 Sep 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The wife of the assistant prosecution officer went to her maternal home and took away her jewellery and household goods
बदायूं। पति अपने घर गया तो पत्नी को मायके वाले अपने साथ ले गए। आरोप है कि पत्नी सोने-चांदी के जेवर के साथ ही अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई। पति ने पत्नी व ससुराल वालों पर घर का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने सदर कोतवाली में पत्नी व ससुराल वालों पर चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सहायक अभियोजन अधिकारी हैं। 13 सितंबर को परिवार में एक मौत होने के कारण वह अपने घर मुजफ्फरनगर गए थे।
विज्ञापन

14 सितंबर को उनके ससुर रमेश बंसल व साला उदित बंसल अपनी कार से बदायूं में रह रही पत्नी दीपाली के पास आए। दोनों पत्नी व 11 वर्षीय बेटी अनवी को घर के सामान सहित अपने साथ ले गए। मकान मालिक ने इसकी सूचना उनको दी तो उन्होंने अपनी पत्नी दीपाली को कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लगा कि पहले की तरह वह अपने मायके चली गई होगी। 17 सितंबर की शाम जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि घर का जरूरी सामान, कपड़े, एसी, एलईडी, जेवर के अलावा 25 हजार रुपये, दस्तावेज आदि नहीं थे। साथ ही घर में रखा कूलर, वाशिंग मशीन आदि क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यह सारी घटना मकान मालिक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

आरोप है कि यह सब रमेश बंसल व उनके पुत्र उदित बंसल व उनकी पत्नी दीपाली ने एक षडयंत्र के तहत किया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी दीपाली अपने मायके वालों के कहने पर लगातार उनका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करती आ रही है। उन्होंने पूर्व में भी उनके व उनके परिवार पर दहेज व लूट के झूठे मुकदमे लगा रखे हैं। साथ ही अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed