फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wife, along with her parents, entered the house and beat up the man.

Budaun News: मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने घर में घुसकर की मारपीट

Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The wife, along with her parents, entered the house and beat up the man.
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ए-382 निवासी हिमांशु बत्रा ने पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन



हिमांशु बत्रा का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में बरेली निवासी प्रीति आनंद से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों आपसी सहमति से अलग रह रहे हैं। आरोप है कि नौ फरवरी की शाम करीब चार बजे प्रीति अपने भाई, मां, बहन और कुछ अन्य लोगों के साथ दो कारों में सवार होकर घर पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने एक करोड़ रुपये की मांग की। पैसे न देने पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि जाते समय आरोपियों ने हिमांशु के छोटे भाई को छेड़खानी और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उपनिरीक्षक चमन गिरी को मामले की जांच दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed