फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wheels of contracted buses stopped due to route diversion, operators are upset due to reduced income

Budaun News: रूट डायवर्जन में अनुबंधित बसों के थमें पहिए, आय कम होने से परिचालक परेशान

Mon, 28 Jul 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The wheels of contracted buses stopped due to route diversion, operators are upset due to reduced income
रूट डायवर्जन की वजह से डिपों में खड़ी रोडवेज की बसेंं। संवाद
बदायूं। सावन के चलते जिले में डायवर्जन लागू है। इस वजह से बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। अब परिचालकों को मानदेय में कटौती का डर सता रहा है। ऐसे में 20 फीसदी बसों के पहिए थम गए हैं। चालक परिचालक अवकाश पर चले गए हैं। सावन के महीने में परिवहन निगम को करीब 40 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन में बरेली जाने वाली बसों को पटेल चौक से कुंवरगांव होकर भेजा जा रहा है। वहीं, मुरादाबाद की बसों को चौक से ही लौटाया जा रहा है। इसी तरह की अन्य डिपो की बसें भी स्टैंड तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। ऐसे में सवारियां कम मिल रही हैं। अनुबंधित बसों का खर्च नहीं निकल पा रहा है। चालक और परिचालक परेशान हैं। करीब 20 फीसदी बसों का संचालन ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिचालक मोनू ने बताया कि रूट डायवर्जन की वजह से यात्री कम मिल रहे हैं। बस चलाएं तो वेतन से कटौती होगी। लोड फैक्टर नहीं आ रहा है। ऐसे में अनुबंधित बसें खड़ी कर दी गई हैं। सावन महीने के बाद ही बसों का सही से संचालन हो सकेगा। इसके अलावा रोडवेज बसें जगह-जगह जाम में फंस रही हैं। एसी बसों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। निगम को नुकसान न हो, इसको लेकर एआरएम राजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि परिचालक लोड फैक्टर पर ध्यान दें। बसों में पांच सवारियों को अतिरिक्त बैठाने की कोशिश करें, ताकि सावन में हो रहे राजस्व नुकसान को कम किया जा सके, फिर भी करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट,
यात्री कम निकलने की वजह से दिक्कत हो रही है। चालक परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि लोड फैक्टर में कमी नहीं आनी चाहिए। रूट डायवर्जन का असर है, फिर भी कोशिश यही है कि डिपो को नुकसान न हो। राजेश पाठक, एआरएम
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed