फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The westerly wind has blown away the colour of wheat... mustard is also in trouble

Budaun News: पछुवा हवा ने उड़ाई गेहूं की रंगत... सरसों भी चपेट में

Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The westerly wind has blown away the colour of wheat... mustard is also in trouble
उझानी में समय से पहले ही सूखने लगी सरसों की फसल। संवाद
उझानी। बेमौसम चल रही पछुवा हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में नमी कम हो जाने से गेहूं की रंगत उड़ाने के साथ ही सरसों की फसल को भी चपेट में ले लिया है। समय से पहले दोनों फसलें पकीं तो पैदावार घट सकी है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान लेट बोआई होने की वजह से है। दिसंबर की शुरूआत में जिन खेतों में गेहूं की बोआई हो गई थी, वह तो पछुवा हवा चलने से कम नुकसान में हैं, लेकिन जनवरी में बोआई वाले खेतों में गेहूं ने बढ़वार ही देर से पकड़ी है। इसके बाद दो बार सिंचाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

तीसरी बार सिंचाई शुरू हो पाती इससे पहले ही पछुवा हवा ने खेतों की नमी अपने आगोश में समेटनी शुरू कर दी है। किसानों का मानना है कि नमी कम हो जाने से गेहूं की बालियों में दाना समय से पहले ही सूख सकता है। ऐसे में अगर सिंचाई कर दी जाए तो हवा की चपेट में आकर फसल गिर जाएगी। इसी तरह सरसों के खेतों की दशा देख किसान सकते में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुर्राफरीदपुर के यशपाल सिंह ने बताया कि खेतों में नमी कम हो जाने से सरसों सूखने लगी है। फली सूखने से दाना कमजोर पड़ गया है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। सरसों का अधिकतर रकबा इसकी चपेट में है। बता दें कि पछुवा हवा अमूमन होलिका दहन के बाद चलती है। तब गेहूं पक रहा होता है। उस वक्त फसल को अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।

गोभी की बहार गई... कद्दू वर्गीय सब्जियों को भी नुकसान
सब्जियों का राजा आलू तो पकने के कगार पर है। जानकार बताते हैं कि पछुवा हवा का आलू पर असर नहीं पड़ेगा। वह और अच्छी तरह पककर अच्छी गुणवत्ता का तैयार होगा। सब्जियों में गोभी खेतों में आठ-नौ फीसदी रकबा में ही बची है। थोक बाजार भाव में तेजी से गिरावट के बाद किसान खेतों में गोभी जोत भी चुके हैं, लेकिन लौकी और कद्दू के खेतों में नमी कम हो जाने से अधिक सिंचाई करनी होगी। समय रहते सिंचाई नहीं की तो इन सब्जियों की फसल सूखने लगेगी।


पछुवा हवा चलने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हवा एक-दो दिन में थम जाती है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा। किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई करने से पहले हवा थमने का इंतजार करना चाहिए। तेज हवा से फसल गिर सकती है। - डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed