फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The weather was chilly fog debut

कोहरे के आगाज से मौसम हुआ सर्द

Tue, 29 Nov 2016 10:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The weather was chilly fog debut
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मंगलवार भोर शुरू हुआ कोहरा करीब 10 बजे तक रहा  
नवंबर के अंत में सर्द मौसम की शुरुआत होने के साथ ही मंगलवार सुबह से कोहरे का आगाज हो गया। सुबह चार बजे से पहले ही सड़कों पर कोहरे की काली चादर छा गई, जो करीब 10 बजे तक रही। सूर्यदेव के निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ, जिससे लोगों को सर्दी से राहत रही। 
जिले में कोहरे का आगाज शुरू होने के साथ सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। इससे सुबह के वक्त घना कोहरा रहा, जिससे वाहन चलाने में लोगों को परेशानी हुईं। पहले कोहरे की सर्दी का एहसास करने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले। स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सुबह के वक्त कोहरे का मजा लिया। कोहरे से जनजीवन तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन बदन पर सर्दी का एहसास होने के साथ ही कोहरे ने मन में भी सर्दी का आगाज करा दिया। इससे लोग स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। 
विज्ञापन

जरीफनगर। मौसम में अचानक बदलाव होने से सुबह के वक्त वातावरण में कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ, जिससे रोडवेज बसें एवं वाहनों की गति धीमी पड़ गई। कस्बा के अलावा आसपास के देहात क्षेत्र में भी इसी तरह का मौसम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed