{"_id":"67b8c11bc1c4d8c0bf02b378","slug":"the-water-of-sangam-was-brought-to-the-district-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134642-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला जेल में लाया गया संगम का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला जेल में लाया गया संगम का जल
विज्ञापन
महां कुंभ से आए जल से स्नान करते जिला जेल में बंदी व कैदी। स्रोत- जेल प्रशासन
बदायूं। जिला कारागार में संगम का 25 लीटर जल कलशों में लाया गया। हवन-पूजन के बाद गंगाजल को जेल के कुंड में मिलाकर उससे सभी महिला एवं पुरुष बंदियों-कैदियों को स्नान कराया गया।
इसके लिए कई दिन से कारागार में तैयारी की जा रही थी। जेल के अधिकारियों ने 25 लीटर गंगाजल पांच कलशों में संगम से मंगवाया था। कारागार के अंदर एक बड़ा कुंड तैयार किया गया। कुंड का रंगरोगन कराकर जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। इसके बाद संगम तट से मंगाए गए पावन जल को एक बड़े सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था।
उसको विधिविधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्पवर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास ले जाया गया। दीपोत्सव के बाद मंत्रोच्चार के साथ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार के द्वारा कुंड में गंगाजल प्रवाहित किया गया। इसके बाद बंदियों ने स्नान किया। महिला बैरक में महिला बंदियों को भी पवित्र संगम का जल उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर जेलर रणंजय सिंह, मोहम्म्द खालिद, सुनील पांडेय व अंबरीश कुमार आदि मौजूद रहे।