फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wait is over, 18 government schools will get electricity connections

Budaun News: इंतजार खत्म, 18 सरकारी स्कूलों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन

Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, 18 government schools will get electricity connections
बदायूं। जिले में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जाना है। सरकारी स्कूल भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18 स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसके लिए स्कूलों को 18 लाख रुपये शासन से आवंटित किए गए हैं। यहां बता दें कि स्कूल की स्थापना के समय से अब तक यहां बिजली कनेक्शन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरा होने जा रही है। इससे करीब दो हजार विद्यार्थियों और स्टाफ को गर्मी में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिले में 2155 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 18 विद्यालय ऐसे हैं जहां आजतक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ। हालांकि बिजली फिटिंग और कनेक्शन लेने से संबंधित सभी तैयारियां विद्यालय परिसर में थीं। कई बार प्रधानाध्यापकों ने बीईओ और बीएसए को प्रार्थना पत्र दिए। बीएसए ने भी विभाग की तरफ से भी विद्युत निगम से पत्राचार किया, लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। अब चुनाव के बहाने ही सही सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाने से सभी को गर्मियों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराने के लिए शासन से 18 स्कूलों को 18 लाख की धनराशि मुहैया कराई गई है। जल्द ही इन सभी विद्यालयोें में बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। गर्मी में छात्र-छात्राओं और स्टाफ को कोई परेशानी नहीं होगी। -स्वाति भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed