{"_id":"678417a9a5a01314a10ba662","slug":"the-village-gathered-for-the-funeral-of-grandmother-and-granddaughter-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132633-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दादी और पोती की अंत्येष्टि में उमड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दादी और पोती की अंत्येष्टि में उमड़ा गांव
विज्ञापन
अलापुर के हयातनगर में विलाप करते मृतकों के परिजन। संवाद
अलापुर। गांव हयातनगर में शुक्रवार रात दादी और तीन साल की मासूम पोती की मुगरी के प्रहार से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचते ही परिवार में चीत्कार मच गई। रविवार सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव के श्मशान में दादी का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को पति रामनाथ ने मुखाग्नि दी। वहीं, बच्ची के शव को दफनाया गया।
शुक्रवार रात हयातनगर निवासी मीना पत्नी रामनाथ और तीन वर्षीय पोती कल्पना की घर के बरामदे में सोते समय सिर में मुगरी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामनाथ ने बड़े बेटे के ससुर प्रेमपाल और साले अर्वेश पर हत्या की रिपोर्ट कराई है।
पुलिस ने देर रात ही प्रेमपाल और अर्वेश समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं, रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दादी-पौती के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौजूद रहे। गांव में जब एक घर से दोनों की अर्थी उठी तो चारों ओर चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
चेन्नई से घर पहुंचा बड़ा बेटा और बहू
मां और बेटी की हत्या की खबर मिलते ही मीना का बड़ा बेटा विजय पत्नी आशा और बेटे आयुष के साथ गांव पहुंच गया। एक साथ मां और बेटी के शव देख दोनों विजय फफक-फफक कर रोने लगा।
कॉल डिटेल से हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
- खंगाले जा रहे 16 मोबाइल के रिकॉर्ड, एसएसपी ने एसओजी टीम भी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अलापुर के गांव हयातनगर में हुई दादी-पोती की हत्या की तफ्तीश में एसएसपी ने सर्विलांस व एसओजी की टीम भी लगा दी है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अब हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में इतना साफ है कि कातिल कोई करीबी या उसकी पहचान का रहा होगा। पुलिस ने रविवार को परिवार समेत 16 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल का बीटीएस डाटा भी उठाया जा रहा है।
हयातनगर निवासी मीना (50) और तीन साल की कल्पना की हत्या का कारण पुलिस के गले नहीं उतर रहा। मृतक मीना के पति रामनाथ ने बड़े बेटे विजय के सखानू निवासी ससुर प्रेमपाल और साले अर्वेश के खिलाफ प्रेम विवाह की रंजिश में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन इस रंजिश को दस साल होने जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस हत्याकांड की कोई बड़ी वजह मानकर जांच कर रही है।
उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी प्रेमपाल और अर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताया है। हत्याकांड के दौरान उनके मोबाइल की लोकेशन भी सखानू स्थित घर के पास ही मिली है।
अब तक की पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। इस वजह से पुलिस ने मीना के परिवार एवं आरोपियों समेत करीब 16 लोगों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।