फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The victim said- CO City, Kotwal and Nagar MLA forced him to commit suicide

Budaun News: पीड़ित बोला- सीओ सिटी, कोतवाल व नगर विधायक ने किया आत्महत्या के लिए मजबूर

Thu, 02 Jan 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The victim said- CO City, Kotwal and Nagar MLA forced him to commit suicide
बदायूं। एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश करने के बाद अस्पताल में पहुंचकर युवक ने गंभीर आरोप पुलिस व नेताओं पर लगाए हैं। सीओ सिटी, सदर कोतवाल व नगर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवक बोला कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। सीओ सिटी ने डोडा में जेल भेजने की धमकी दी। फोन करके विधायक ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर ले जाते समय एसएसपी के सामने बोला- मेरे बयान दर्ज करो, लेकिन पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले नई सराय निवासी गुलफाम को जिला अस्पताल से जब रेफर किया जा रहा था तब स्ट्रेचर से एंबुलेंस की तरफ ले जाते समय उसे अपनी जान की परवाह नहीं थी। शरीर की खाल उधड़ी पड़ी थी। बावजूद इसके वह चीख-चीखकर कह रहा था कि कोतवाल ने गद्दारी की है। नगर विधायक का नाम भी उसने लिया।
विज्ञापन

एसएसपी के सामने कहा कि उसके बयान दर्ज किए जाएं। गुलफाम बोला कि 30 दिसंबर को उसके साथ घटना हुई। उसका ई-रिक्शा, मोबाइल, फोन और 2200 रुपये सभासद पति व उसके साथियों ने छीन लिए। युवक ने घटना करने वालों के नाम बताते हुए कहा कि सभी ने उसका ई-रिक्शा छीनकर घर में बंधक बना लिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोतवाल ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने वालों ने कार्रवाई के बजाय उसके ऊपर ही दबाव बनाया। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाल के हाथ बांध दिए अपना फोन करके। सीओ संजीव कुमार ने दबाव बनाया, कहा कि दो किलो डोडा पाउडर में जेल भेज देंगे। बोला- पुलिस ने उसे बेबस और मजबूर कर दिया। इस कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ।



सात माह पहले भी कर चुका है आत्मदाह का प्रयास
गुलफाम सात माह पहले भी आत्मदाह का प्रयास कर चुका है। वह सात माह पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचा था और आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने आग लगने से पहले ही उसे रोक लिया था। बावजूद इसके उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सात दिन पहले भी उसने आत्मदाह करने की धमकी दी थी। आरोप तमाम लगाए, लेकिन पुलिस सिर्फ पति पत्नी के बीच विवाद की बात कहकर मामले को हल्के में लेती रही।



पुलिस में मची खलबली, अस्पताल दौड़े अधिकारी
जैसे ही युवक ने खुद को आग लगाई तो पुलिस से लेकर अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी से ही उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत एसपी सिटी, सीओ सिटी और उझानी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर से हालात के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे बरेली के लिए रेफर कराया।





मैं तो उस युवक को जानता भी नहीं हूं। मुझे जानकारी मिली थी। उसके बाद मैंने पुलिस से पता किया तो पता चला कि वह पहले भी आत्मदाह का प्रयास कर चुका हैं। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। - महेशचंद्र गुप्ता, नगर विधायक, भाजपा


महेशचंद्र गुप्ता, नगर विधायक भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed