फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tricolor was waved, sweets were distributed by raising slogans and fireworks were done

Budaun News: तिरंगा लहराया, नारेबाजी कर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की

Thu, 08 May 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was waved, sweets were distributed by raising slogans and fireworks were done
भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद
बदायूं। कश्मीर में आतंकी हमले का बदला लेने पर भारत के वीर जवानों के शौर्य पर खुशी जताते हुए लोगों ने तिरंगे लहराए और नारेबाजी की। लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और खुशी मनाई। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत सरकार का साथ देने का संकल्प लिया। पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक और नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिए जाने को साहसी कदम बताया।
विज्ञापन

युवा मंच संगठन की ओर से शहर के संतोष तिराहे पर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और भारत माता, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। जोरदार आतिशबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता, संतोष, श्रेयदेव गुप्ता, अजय दिवाकर, दक्ष भारद्वाज, लक्ष्य गुप्ता, सक्षम प्रजापति, शुभ यादव, इशू अमन, शिवओम आर्यन आदि युवा साथ रहे।
विज्ञापन

खितौरा गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जश्न मनाया। एयर स्ट्राइक की जानकारी मिली पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों ने भारतीय सेना के इस कदम का स्वागत किया। इस मौके पर मयंक गुप्ता, अरुण कुमार भारद्वाज संजीव, धर्मेंद्र भारद्वाज, अक्षत भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज, प्रियांशु भारद्वाज, ठाकुर भारत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक श्रेय देव गुप्ता ने कहा आतंकियों के खिलाफ सारा देश एक है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की ओर से ट्रेलर था। अब अगर पाकिस्तान नही सुधरा तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान गायब हो जाएगा। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सरहाना की गई।
बिसौली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर, युवा कोषाध्यक्ष पीयूष मुरारी, उपाध्यक्ष केपी मौर्य, बॉबी गुप्ता, मृगांक, अंकित, शक्ति, केसर, मोहित दीपक आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू, विपिन अग्रवाल, सुभाष शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में स्थानीय भामाशाह चौक पर एकत्रित होकर तिरंगा हाथों में लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। वंदेमातरम के गगनभेदी उदघोष करते हुए सेना को सैल्यूट किया। इस मौके पर सर्वेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता,राजेश गुप्ता, भुवनेश महेश्वरी, सुभाष शर्मा एडवोकेट, रजनी मिश्रा, संजीव शर्मा, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजीव आहूजा, अमित वैश्य आदि थे।
--
जुलूस निकाल व्यापारियों ने मनाया जश्न

बिसौली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर, युवा कोषाध्यक्ष पीयूष मुरारी, उपाध्यक्ष केपी मौर्य, बॉबी गुप्ता, मृगांक, अंकित, शक्ति, केसर, मोहित दीपक आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

--
धैर्य न खोएं, हिम्मत से लें काम
बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोए, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, आवश्यक वस्तुओं को साथ रखें। इस मौके पर निखिल चौहान, शशि लता, जूली, स्नेहलता प्रभा शाक्य, पंकज कुमार, अंकुर, मनोज, सुमित आदि मौजूद रहे।

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

भामाशाह चौक पर खुशी का इजहार करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed