फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Debt-ridden laborer hangs himself to death in Budaun

बदायूं: कर्ज से परेशान मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान, साहूकारों के समूह से लिए थे दो लाख रुपये

Wed, 30 Sep 2026 06:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 30 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन के मुताबिक युवक मेहनत मजदूरी करता था। उस पर दो लाख रुपये कर्ज था, जिससे वह परेशान था। 

विज्ञापन
Debt-ridden laborer hangs himself to death in Budaun
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में साहूकारों के समूह से कर्ज लेने और चुकता न करने की वजह से परेशान ग्राम हतरा निवासी वीरेंद्र (27) ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार रात ही परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


वीरेंद्र की मां गंगा देवी ने बताया कि वीरेंद्र पर समूह का दो लाख रुपये कर्जा था। समूह वाले लोग उसे बार-बार घर आकर परेशान कर रहे थे। वह कर्ज अदा करने में असमर्थ थे। उसकी किस्त वसूलने के लिए पिछले चार-पांच दिनों से समूह के कर्मचारी लगातार घर पर आ रहे थे। इस दौरान किस्त को लेकर कई बार कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


आठ साल पहले हुई थी शादी 
बताया गया कि घटना से एक दिन पहले भी समूह के कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थे। इसी बात से परेशान होकर वीरेंद्र ने घर में छत के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मां ने बताया कि वीरेंद्र की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम मड़िया निवासी रीना से हुई थी। उसके तीन वर्षीय पुत्री माधुरी और दो वर्षीय पुत्र हृदयेश है। वीरेंद्र दो भाइयों में छोटा था। वह गांव में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी सूचना 
परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव मंगलवार रात में ही लेकर जा रहे थे, तभी वीरेंद्र की पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वीरेंद्र के ससुराल वालों को गांव में ही किसी ने सूचना दे दी थी। उधर, बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed