{"_id":"56f2d31b4f1c1bfe5bf14d24","slug":"the-tribute-to-the-martyrs-martyrs-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस पर भाजपा ने किया शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस पर भाजपा ने किया शहीदों को नमन
ब्यूरो /बदायूं।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहीद दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगह-जगह हुए विभिन्न आयोजन
शहीद दिवस पर विभिन्न संगठनों ने शहीदों को नमन किया। विशेष रूप से भाजपा ने पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद दिवस मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भगत सिंह युुवाओं के लिए आदर्श हैं। देश के लिए बलिदान होने वालों को कभी भूलना नहीं चाहिए। सुखदेव और राजगुरू आज भी युवाओं में शक्ति का संचय करते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि अखंड भारती शहीदों को सपना है। महेश गुप्ता ने कहा कि शशी थरूर ने कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करके देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बैठक में सुधीर श्रीवास्तव, जितेंद्र सक्सेना, दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, मनीष अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, मनोज चंदेल, प्रतीक मिश्रा, हिमांशु यादव आदि रहे।
शहीद दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को उनकी 85वीं शहादत पर उनको याद किया गया। देश भक्तों ने उनकी याद में अश्रु पूरित श्रद्धांजलि दी। यहां शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
नव क्रांति दल ने विचार गोष्ठी में उनकी शहादत को याद किया। इससे पूर्व तीनों शहीद क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी देश भक्ति की सराहना की। अध्यक्ष योगेश यादव, सचिव अतुल प्रताप सिंह, बंटी शर्मा ने देश की आजादी में उनके योगदान की चर्चा की। युवाओं को उनका चरित्र प्रेरणा दायक बताया। इस मौके पर संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संघ कार्यालय पर आयोजन कर तीनों शहीदों को याद किया। आज के दिन ही 1931 में क्रांतिकारियों को बिना बताए एक दिन पहले ही फांसी की सजा दे दी गई थी। इस मौके पर विवेक उपाध्याय, मोहित सक्सेना, योगेश शर्मा, पारस आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने नेकपुर कार्यालय पर शहीद दिवस पर आयोजन कर तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा है कि वह भारत को भगत सिंह के सपनों का भारत देखना चाहते हैं। इसके लिए फ्रंट उनके बलिदान को हमेशा याद करेंगा।
पंजाबी सेवा समाज समिति की बैठक नरेश चंद्र दुआ के आवास पर उनकी ही अध्यक्षता में आयोजित की गई। शहीदेआजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत पर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा गया कि आज के दिन लाहौर की एक जेल में उनको फांसी की सजा दी गई। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष परविंदर सिंह दुआ ने कहा कि भगतसिंह जैसे क्रांतिकारी युवाओं को हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र अनेजा एडवोकेट, अशोक नारंग, गुरदीप धींगड़ा, ओम कोचर, जगजीत सिंह बोहरा, हरीश बजाज, सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, मनीज जुनेजा, कपिल कालरा, विशाल दीवान, राजन चुघ, सोनू मनचंदा, दीपक मक्कड़ आदि शामिल रहे।