फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tribute to non-violence and simplicity Prnetaon

अहिंसा और सादगी के प्रणेताओं को किया नमन

Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The tribute to non-violence and simplicity Prnetaon

विज्ञापन
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और सादगी की प्रतिमूर्ति भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों-कॉलेजों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी और अर्द्धसरकारी दफ्तरों में दोनों के चित्रों के समक्ष भावसुमन अर्पित किए गए। जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित गए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालीं। कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। कहीं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कांग्रेसियों ने गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौन धारण भी किया गया। कार्यालय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष साजिद अली, नरेश गुप्ता आदि थे। महिला कांग्रेस ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल में मरीजों का फल वितरित किए। कार्यक्रम में प्रेमलता यादव, आशा राठौर, विजय लक्ष्मी गुप्ता,प्रेमलता यादव, शशि शर्मा आदि थीं। टीटी कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधिका ईला जैन,  प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा ने दोनों के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय खुनक प्रथम में प्रधानाध्यापक मुकेश झा, एनपीआरसी राजीव शंखधार, अतहर फात्मा, अरुण आदि थे। बीएसए आफिस में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के अलावा सभी अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह आदि थीं। प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, प्रशिक्षु शिक्षिका अमनदीप कौर, रेनू यादव, ललितेश, शिक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। महिला ग्रामोद्योग सेवा संस्थान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर अरविंद राठौर आदि थे। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन के कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप,विशाल वैश्य,योगेश्वर सिंह, योगेंद्र सागर आदि थे। संत गाडगे समाजोत्थान समिति नेकपुर स्थित छात्रावास में नीरज कुमार चौधरी आदि थेे। दि ब्लौसक्स में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। समाजवादी छात्र सभा के कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजू यादव आदि मौजूद रहे। केदारनाथ महिला इंटर कालेज की छात्राओं ने मलिन बस्ती में प्रभातफेरी निकाली। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ.अमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। बीआरबी मॉडल स्कूल में प्रबन्धक सुभाष बत्रा और प्रधानाचार्य संजीव राठौर आदि थे। बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आगाज निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता , अध्यक्षा  पम्मी मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा , ईशान मेंहदीरत्ता  और प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने किया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम भी पेश किए। जीलॉट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या विधि कपूर,डायरेक्टर अनिल बाबू ने गॉधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।  मदर एथीना स्कूल में जयंती की धूम रही। प्रधानाचार्या शीबा खान ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की निर्देशिका कुमारी चयनिका विचार रखे। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
आरिफपुर नवादा स्थित बालगृह पर जंयती मनाई गई। बालगृह अधीक्षक रामसक्सेना आदि थे। राष्ट्रीय जनाधिकार संरक्षण संस्थान के कैंप कार्यालय,जेएस पब्लिक स्कूल, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम,युवा जागरुक समिति ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। भगवान परशुराम विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत स्टाफ मौजूद रहा। सन बीम पब्लिक स्कूल, राजाराम महिला गर्ल्स इंटर कालेज में भी कार्यक्रम हुए। महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ.रोचन रावत,राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम हुए। गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मधु शर्मा आदि ने विचार रखे। विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज,होली कांवेंट स्कूल, राजकीय इंटर कालेज में भी जंयती धूमधाम से मनाई गई। चकोलर उच्च प्राथमिक स्कूल,पोप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,वैश्य, बाह्रमण सेवा मंडल, जिला अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय पर भी जंयती मनाई गई। भारतीय संगोष्ठक ने भी भी जयंती मनाई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रांस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओपन पुरुष वर्ग में वालिव अली प्रथम, ओपन महिला वर्ग में रेनू प्रथम रहीं। 14 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में महेंद्र पाल  प्थम रहे। इस मौकोे पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एनआईसी राजेश शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
00

बिसौली में हुए रंगारंग कार्यक्रम
बिसौली। नगर और देहात के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में जयंती मनाई गई। तहसील में एसडीएम गुलाबंचद्र और तहसीलदार महेंद्र कुमार, पालिका कार्यालय पर चेयरमैन अबरार अहमद, कोतवाली में सीओ राजवीर सिंह और कोतवाल कश्मीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। एल्फावेट स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वचित रंजन ने फैंसी डेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। प्रबंधक भारती अग्रवाल ने उन्हें पुरस्कृत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर में मीना मंच की छात्राओं ने रंगोली और झंडियों से विद्यालय सजाया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वेदराम व धूम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार बिसौली महेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में सभी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिये जाने चाहिए। शिक्षक कुंवरसेन व सत्यपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।
00
सहसवान में निकाली गई प्रभात फेरी
सहसवान। डीपी महाविद्यालय में जितेंद्र यादव ने ध्वजा रोहण किया। प्रधानाचार्य डा. पी दास ने महापुरुषों के जीवन के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं से उस पर चलने की सीख दी। इस मौके पर अरुण यादव, विकास बाबू,एमपी सिंह,एमके सिंह,दिलीप अग्रवाल,प्रवीन जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश राघव ने किया। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय कोल्हार, घूरनपुर, नसीरपुर गौसू, मुडसान, कोल्हाई, रेलई माधोपुर, हरदतपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां इकबाल अहमद,आफताब अहमद,ममता कुमारी, अनीसउददीन,राजेन्द्र गुलाठी,महेन्द्र सिंह,जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
00
उसहैत के चेयरमैन ने झाडू़ लगाकर दिया सफाई का संदेश

उसहैत। गांधी और शास्त्री जंयती के मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन गौरव गुप्ता ने स्वच्छता अभियान के तहत खुद ही झाडू़ लगाई।  उन्होंने कहा कि दो महापुरुषों ने साफ-सफाई का संदेया दिया था। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  चित्रमान गुप्ता, फिरासत अली, जावेद अली, बद्रीप्रसाद आदि मौजूद रहे।

00
फर्राटा दौड़ में अरुण,पंकज और संगीता ने बाजी मारी

बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझिया में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।  बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम,सनी द्धितीय, सचिन तृतीय स्थान पर रहा। 50 मीटर की फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में अरुण प्रथम,विकास द्धितीय और सूरज ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, निकिता द्ध्रितीय और नेहा ने तृतीय स्थान पाया। खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर ललितेश, रेनू यादव, अमनदीप कौर, राजीव कुमार, गायत्री देवी,मिथलेश, संगीता, सीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed