फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The trend of women in driving increased, two thousand got DL made

Budaun News: ड्राइविंग में महिलाओं का बढ़ा रुझान, दो हजार ने बनवाया डीएल

Fri, 30 May 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The trend of women in driving increased, two thousand got DL made
एआरटीओ कार्यालय। संवाद
बदायूं। घर के काम हो या दफ्तर, पढ़ाई-लिखाई हो या खेलकूद में आधी आबादी ने परचम बुलंद किया है। अब वह कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रही है। जिले में छह माह में दो हजार से अधिक महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। इसके अलावा करीब एक हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

अब बदले दौर में महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर ऑफिस जाने और खरीदारी करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। वह खुद ही कार, स्कूटी और बाइक चला रही हैं। सड़कों पर भी उनकी धमक बढ़ी है। इसलिए साल दर साल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 में 418, 2023-24 में 442 और वर्ष 2024-25 में 480 महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बना है। पिछले छह महीने में रिकार्ड आवेदन आए। उसमें से एआरटीओ ने 2020 महिलाओं के लाइसेंस जारी भी कर दिए हैं। इनमें से 980 महिलाओं ने बाइक, 560 ने कार और 480 ने बड़े वाहनों के लाइसेंस बनवाए हैं।
विज्ञापन



सड़कों पर दौड़ा रहीं स्कूटी

महिलाएं सिर्फ शौक के लिए वाहन नहीं चला रहीं, बल्कि रोजगार के तौर पर भी वह सड़कों पर दौड़ रही हैं। करीब 200 महिलाएं ऐसी हैं जो सरकारी स्कूलों तक स्कूटी से जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लाइट मोटर वाहन में 75 सौ किलोग्राम वजन तक के वाहन आते हैं। ऐसे में महिला दो पहिया से लेकर चार पहिया तक चला सकती हैं। अब हैवी वाहन के लिए महिलाओं के आवेदन आने लगे हैं। - राम जनम गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed