फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tractor-trolley bus collision killed, eight injured

बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, आठ लोग घायल

Sat, 13 Feb 2016 08:11 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
The tractor-trolley bus collision killed, eight injured

विज्ञापन
 
बिल्सी रोड पर बितरोई मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनको उझानी सीएचसी पर लाया गया, यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव शेखानगला के ग्रामीण फिरोजाबाद जिले के पैंडत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से जात करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली शाम करीब चार बजे बितरोई मोड़ पर पहुंची। यहां बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार (18) पुत्र राजेंद्र, विरजा देवी (4) पुत्री राजेंद्र, मिर्जावती (60) पत्नी महेशपाल, सोनी (19) पत्नी मनोज, राजेश (35) पुत्र बाबूराम, विमला (35) पत्नी राजेश और बिल्सी थाने के गांव हरगनपुर की रुकमणि (60) समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मय बस के भागने में कामयाब हो गया। घायलों को उझानी सीएचसी लाया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed