फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The toilet fell due to rain water in the foundation

Budaun News: नींव में बरसात का पानी जाने से गिरा था शौचालय

Thu, 29 Jun 2023 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The toilet fell due to rain water in the foundation
मृतक छत्रपाल सिंह का फाइल फोटो।
दबकर हो गई 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान छत्रपाल की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर में शौचालय ढहने से 60 वर्षीय किसान छत्रपाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से हो रही बारिश से शौचालय की नींव में पानी चला गया था, जिससे वह भरभराकर ढह गया।
यह हादसा विगत रात दस बजे का बताया जा रहा है। उस दौरान किसान छत्रपाल अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। दरवाजे के दूसरी ओर उनका शौचालय बना हुआ था लेकिन वह काफी समय से प्रयोग में नहीं आ रहा था। परिवार वालों ने उसमें कबाड़ और पुरानी ईंटें आदि भर दी थीं। शौचालय के ऊपर लिंटर नहीं था।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से लगातार बारिश होने से शौचालय में पानी जाता रहा। उसकी नींवों में पानी चला गया, जिससे नींव हिल गई और मंगलवार रात शौचालय ढह गया। उसका मलबा किसान के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे रात में ही ओरछी ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार किसान के नाम ज्यादा जमीन नहीं है। वह मजदूरी और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है।

मृतक छत्रपाल सिंह का फाइल फोटो।

मृतक छत्रपाल सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed