फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager will be medically examined and the police are searching for the accused.

Budaun News: किशोरी का कराया जाएगा मेडिकल परीक्षण, आरोपी की तलाश में पुलिस

Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
The teenager will be medically examined and the police are searching for the accused.
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा का पुलिस बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजेगी। मंगलवार को पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। बमुश्किल उसके पिता व उसको तलाश कर थाने लाया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


छात्रा को घर बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई तो वह गुमसुम रहने लगी। पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरा मामला बता दिया। इसके बाद थाना पुलिस को शिकायतीपत्र दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने अपने बिरादरी को बुलाकर पंचायत बुला ली। जहां तय हुआ कि उसका गर्भपात कराके उसकी शादी अच्छी जगह आरोपी का परिवार करेगा। इसके बाद बगरैन कस्बे में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। छात्रा की शादी 40 उम्र के व्यक्ति के साथ तय कर दी। यह देख परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया और एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमवीर उर्फ भोला राजपाल, झांसा देकर दूसरी जगह शादी तय कराने के आरोप में शांति देवी, नरेश व गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस पीड़िता के घर पहुंची तो उसके घर पर कोई नहीं मिला। देर शाम को पुलिस पीड़िता को थाने ले आई। आज उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पुलिस करेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में भी दबिश दे रही है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed