{"_id":"eaa9a358bac806e798a51b7d5fbd59a3","slug":"the-teenager-poop-the-shot-referee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई किशोरी के गोली मारी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को गई किशोरी के गोली मारी, रेफर
बदायूं
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजरा के खेत में शौच के लिए गई किशोरी को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गई। घटना उझानी के गांव नसरुल्लापुर में बुधवार को रात हुई। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी वीरेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री प्रेमवती बुधवार रात आठ बजे खेत पर शौच को गई थी। खेत में बदमाश छिपे बैठे थे। आहट होने पर बदमाशों ने प्रेमवती पर फायर झोंक दिया। गोली उसके सीने में लगी। परिवार वाले रात में ही उसे जिला अस्पताल लाए। गुरुवार को उसे बरेली रेफर कर दिया गया। प्रेमवती का कहना है कि बदमाशों की संख्या चार थी। वह किसी को पहचान नहीं सकी। रिपोर्ट दर्ज कराने को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की बात लोगों के गले भी नहीं उतर रही।