फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teacher beat the student because he coughed, he became unconscious

Budaun News: खांसी आने पर शिक्षामित्र ने छात्र को पीटा, हुआ बेहोश

Fri, 29 Nov 2024 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The teacher beat the student because he coughed, he became unconscious
सहसवान (बदायूं)। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्र को खांसी आने से नाराज शिक्षामित्र ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया। इससे छात्र बेहोश हो गया। परिजनों के पहुंचने से पहले शिक्षामित्र विद्यालय से भाग गया। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने शिक्षामित्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावली निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा विशाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। आरोप है कि 27 नवंबर को पढ़ाई के दौरान विशाल को खांसी आने लगी। इससे कक्षा में पढ़ा रहा शिक्षामित्र नाराज हो गया। उसने छात्र विशाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे विशाल बेहोश हो गया।
विज्ञापन

छात्र के बेहोश होते ही शिक्षामित्र स्कूल से भाग गया। जानकारी होने पर छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्र को सहसवान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed