फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The supply of ten feeders was halted for three hours due to monkey nuisance

Budaun News: बंदरों के उत्पात में तीन घंटे ठप रही दस फीडरों की आपूर्ति

Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The supply of ten feeders was halted for three hours due to monkey nuisance
बदायूं। नवादा 132 केवीए ट्रांसमिशन के अंदर रखे ट्रांसफार्मरों के ऊपर बंदरों के कूदने से सोमवार शाम तीन घंटे के लिए दस फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मेन लाइन में फॉल्ट होने से दो ब्रेकर फट गए। कई जंपर जल गए, जिसकी चपेट में आने से एक बंदर की भी मौत हो गई। इंजीनियर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीन घंटे की मेहनत के बाद दूसरी लाइन से फीडरों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब सवा चार बजे शहर के नवादा 132 ट्रांसमिशन के अंदर बंदरों को झुंड घुस गया। बंदरों का झुंड मेन लाइन के ट्रांसफार्मरों के ऊपर चढ़कर उत्पात मचाने लगा। इसी बीच लाइनें आपस में भिड़ गईं, जिससे फॉल्ट होने शुरू हो गए। फॉल्ट से दो ब्रेकर फट गए। इसके साथ ही कई जंंपर जल गए।
विज्ञापन

इसकी वजह से शहर के दो फीडर समेत ग्रामीण क्षेत्र के आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। एक बंदर की भी झुलसने से मौत हो गई। ब्रेकर के फटने से काफी तेज धमाके हुए। जंपरों में आग लग गई। सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन दीपक गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत कर्मचारियों ने जल रहे जंपरों पर बालू डालकर आग बुझवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जंपरों एवं लाइनों की मरम्मत का काम शुरू हुआ। करीब तीन घंटे के मरम्मत कार्य के बाद कुछ फीडरों की आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा अन्य फीडरों की आपूर्ति दूसरी लाइनों से जोड़ी गई। देर रात तक सर्किट ब्रेकर की मरम्मत कार्य में कर्मचारी जुटे रहे। हालांकि शाम साढ़े सात बजे दूसरी लाइनों से सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया, बंदरों के झुंड मेन लाइन पर चढ़ गए थे, जिससे फॉल्ट हो गया। दो ब्रेकर समेत कई जंपर जल गए हैं। जिन्हें ठीक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed