फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the students are getting affecting by chilly winter

सर्दी के तीखे तेवर से स्कूली बच्चे परेशान

Sat, 19 Dec 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 19 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
the students are getting affecting by chilly winter
अभिभावक और शिक्षक कर रहे स्कूलाों की छुट्टी की मांग
विज्ञापन


 
पहाड़ों पर पड़ रही वर्फ के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। बढ़ी सर्दी का सबसे अधिक असर देहात से शहर पढ़ने आने वाले छात्रों को हो रहा है। कोहरा होने से साइकिल या बस आदि से स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की पूरी संभावनाएं बनी हुईं हैं।

सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश खत्म होने की वजह से शिक्षक भी परेशान हैं।   
 हालांकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते पारा गिरने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी देहात क्षेत्र के स्कूली बच्चों को हो रही है जो जिनके पास सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े तक नहीं होते हैं। ऐसे बच्चे सिर्फ शर्ट और पेंट में ही स्कूल आ रहे हैं। तमाम स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने स्कूचलों के खुलने का समय बढ़ाने की भी मांग की है लेकिन अभी विभागीय अधिकारियों और स्कूल मैंनेजमेंट द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चे जमीन पर बिछी दरी पर बैठते हैं, साथ ही ज्यादातर स्कूलों के भवन जर्जर हैं, जिसकी वजह से बच्चों को स्कूल के समय ठंड लगने की आशंका बनी रहती है। बच्चों का हित समझते हुए जल्द स्कूलों का अवकाश घोषित किया जाए। बीएसए, आनंद प्रकाश शर्मा अभी विद्यालयों के अवकाश के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। शिक्षकों को निर्देश हैं कि सभी समय से स्कूल में उपस्थित रहें, ताकि ठंड में पढ़ने आने वाले बच्चों को कोई परेशानी न हो। स्कूलों में सुबह 8:45 बजे तक प्रार्थना शुरू हो जानी चाहिए। शिक्षकों को सवा तीन बजे तक स्कूल में रुकना होगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed