फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The strike ended on the assurance of the chairman's representative

Budaun News: चेयरमैन के प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल

Fri, 08 Aug 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The strike ended on the assurance of the chairman's representative
बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चेयरमैन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर के आश्वासन के बाद खत्म कर दी गई। शुक्रवार से सभी कर्मचारी अपना-अपना काम करेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम बाबू वाल्मीकि ने बताया उनकी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू की थी। उसके बाद नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। बुधवार को ईओ वेदप्रकाश यादव ने कर्मचारियों के मध्य जाकर वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार को चेयरमैन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका के कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी गई। इस मौके पर प्रीतम बाबू, सुरेंद्र, मदन, अनमोल, मुकेश, लक्ष्मण, टिंकू, अमित, ललतेश, सुधीर, सोमेंद्र, विनीता, मिथलेश, नीरज सक्सेना, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed