फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The storm knocked out power in several areas of the city.

Budaun News: आंधी ने गुल की शहर के कई इलाकों की बिजली

Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The storm knocked out power in several areas of the city.
आंधी में गिरा बिजली टावर। संवाद
बदायूं। शनिवार शाम आई आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी कर दी। तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में अचानक बत्ती गुल हो गई। वहीं सिलहरी में आंधी में नवादा न्यू विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी आमगांव कृषि एवं ग्रामीण फीडर लाइन के तीन ट्रांसमिशन टावर गिर गए। इससे शहर समेत 12 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोग घंटों बेहाल रहे।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा असर जोगीपुरा, नेकपुर, मधुवन कॉलोनी, आदर्श नगर और कचहरी क्षेत्र में देखने को मिला। इलाकों में करीब 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दोपहर दो बजे के आसपास गई बिजली शाम 6 बजे के बाद बहाल हो सकी। गर्मी और उमस के कारण बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा से कई जगह पेड़ों की डालियां तारों पर गिर गईं और कुछ स्थानों पर जंपर उड़ गए, जिन्हें ठीक कराया गया।
विज्ञापन

वहीं सिलहरी क्षेत्र में टावर गिरने से सालारपुर, सिलहरी, ढाक वाली जारत, करौलिया, कुरऊ और शहरी क्षेत्र के पनवड़िया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोल टूटने और पेड़ गिरने की भी सूचनाएं मिली हैं। बिजली गुल रहने से लोग पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में पेड़ और बिजली के तार गिरने से बरेली-बदायूं हाईवे पर भी घंटों जाम लगा रहा। विद्युत निगम की टीमें देर शाम तक सप्लाई सुधारने में जुटी रहीं।
अधिशासी अभियंता प्रथम नीरज सिंह ने बताया कि टावर गिरने से दिक्कत हुई है। इन्हें ठीक करने में समय लगेगा, इसलिए वैकल्पिक लाइन से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सप्लाई जोड़ी जा रही है। जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।



दबतोरा में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका, 50 घरों की बिजली गुल

दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी ग्रामीण फीडर के गांव दबतोरा में कब्रिस्तान के पास रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को जल गया। इससे करीब 50 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण दो दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने उसी दिन लाइनमैन और अवर अभियंता आसफपुर को ट्रांसफॉर्मर फुंकने की सूचना दे दी थी। बावजूद इसके अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी रामकिशन ने बताया कि गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। न पंखा चल रहा, न पानी की मोटर। रात में मच्छरों के कारण सोना मुश्किल हो गया है। उपखंड अधिकारी यश कुमार ने बताया कि दबतोरा में कब्रिस्तान के पास रखे ट्रांसफॉर्मर के जलने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। जेई से पता कर शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर बदलवाया जाएगा। संवाद



विद्युत निगम के कर्मचारी शनिवार तड़के मौके पर पहुंचे

बदायूं। कछला नगर पंचायत में दो ट्रांसफॉर्मर एक साथ फुंक जाने से करीब 500 घर अंधेरे में डूब गए थे। अमर उजाला में 27 जून के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विद्युत निगम के अधिकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे ही पहुंच गए। वहां एक ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलवाया गया, दूसरे ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग की गई। कुछ तारों को बदल दिया गया। ट्रांसफॉर्मर बदलने में और ठीक करने में कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक लग रहे। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम तक कछला गांव की बिजली भी सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed