{"_id":"4909d3051d94f70517505b4918e54310","slug":"the-storm-downed-power-poles-affecting-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंधी में गिरे बिजली के खंभे, सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरे बिजली के खंभे, सप्लाई प्रभावित
उझानी
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात झमाझम बरसात के साथ आई आंधी ने इलाके में जनजीवन प्रभावित कर दिया। बरेली- मथुरा हाईवे और दिल्ली रोड पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए। घंटों तक आवागमन भी बाधित रहा। कछला रोड बाजार में पोल गिर जाने से ज्यादातर मोहल्लों की सप्लाई प्रभावित रही।
शनिवार दिन में रुक-रुक कर हुई बरसात ने रात में तेजी पकड़ी तो हवाएं भी चल उठीं। देर रात कछला रोड बाजार में कश्यप पुलिया के पास पोल गिर गया। उस वक्त सप्लाई बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मोहल्ले के लोगों ने रात में उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कर्मियों को पोल गिर जाने से अवगत कराया था। पोल और तार सुबह तक सड़क पर ही पड़े रहे। मोहल्ले वालों को आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न में मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तार और टूटे पोल को हटाया। तब तक कश्यप बस्ती समेत आसपास के मोहल्ले की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। अहीरटोला मोहल्ले में लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली ठप रही। कछला के आसपास गांवों में भी बिजली के पोल गिरने से सप्लाई प्रभावित हुई है।
आंधी के दौरान बरेली- मथुरा हाईवे और दिल्ली रोड किनारे के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए। फूलपुर पुलिया के पास पेड का मलवा सड़क पर आ गया। बाइपास और बदायूं रोड पर भी पेड़ों के गुद्दे सड़क पर प ड़े रहने से आवागमन बाधित रहा। बदायूं रोड पर सड़क पर गिरे पेड़ की वजह से ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। सड़क किनारे की मिट्टी ट्रक पलटने से बच गया। रविवार दोपहर बाद तक ट्रक मौके पर से हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
गद्दीटोला के घरों में घुसा बरसाती पानी
मोहल्ला गद्दीटोला में बरसाती पानी की वजह से नाला चोक हो गया। निकास बंद हो जाने से बरसाती पानी ने घरों की ओर रुख किया तो नागरिकों को परेशानी बढ़ गई। ज्यादातर घरों से पानी बाहर निकालने के लिए गृहस्वामियों को निजी संसाधनों क इस्तेमाल करना पड़ा। भाकियू नेता गंगा सिंह शाक्य ने बताया कि उनके घर के पास एक मकान की दीवार भी गिर गई।