फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The son attacked his father with an axe

Budaun News: बेटे ने पिता पर फरसे से कर दिया हमला

Fri, 08 Nov 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The son attacked his father with an axe
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव मथना निवासी कुंवरपाल बृहस्पतिवार की शाम को घर पहुंचे तो पत्नी से खाना मांगा। इसी दौरान पत्नी से विवाद होने लगा। इसी दौरान बेटे ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे व पत्नी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घायल की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को वह शाम के समय घर पहुंचा। पत्नी से खाना मांगा तो वह नाराज होने लगी। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान उसका बेटे देवेंद्र ने फरसे से वार कर दिया। वहीं पत्नी राजकुमारी ने भी मारपीट की। घायल होकर वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगाें ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी राजकुमारी व बेटे देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed