फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The solution is not settlement Officials cite consolidation

समाधान न होने पर बंदोवस्त  अधिकारी चकबंदी तलब

Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The solution is not settlement Officials cite consolidation
सुनवाई - फोटो : अमर उजाला
अविवाहित पुत्री ने हक खोया तो डीएम ने भी दिखाई गंभीरता
विज्ञापन

बिसौली में आयोजित हुआ तहसील दिवस, 90 शिकायतें मिलीं  

 चकबंदी विभाग ने अपनी मनमानी के कारण पिता की संपत्ति में अविवाहित पुत्री का नाम विरासत में दर्ज नहीं किया और महिला अपनी समस्या के समाधान के लिए अनेकों वार चकबंदी अधिकारियों के चक्कर काट चुकी है लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं हुआ है। तहसील दिवस में मामला आने पर जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी को तलब कर मामले की जांच करते हुए अविलंब विरासत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
मंगलवार को बिसौली में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम परौली की कुमारी आसमां ने शिकायत की कि तीन वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु होने पर उसके दो भाइयों के साथ पिता की विरासत में  उसका भी नाम दर्ज होना चाहिए था लेकिन बिसौली के चकबंदी अधिकारी ने मनमानी करते हुए उसके दो भाइयों के नाम तो विरासत दर्ज कर दी लेकिन उसका नाम दर्ज नहीं किया है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर विरासत दर्ज की जाए। तहसील दिवस में जिलाधिकारी के साथ एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने भी जन शिकायतों को सुना। 
विज्ञापन

ग्राम मिठामई के श्याम सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गांव के रिक्त चल रहे कोटे के प्रस्ताव को निश्चित तारीख पर संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में ही कोटे के प्रस्ताव को सात मई निश्चित की और एसडीएम और बीडीओ को निश्चित तारीख पर कोटे का प्रस्ताव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली अधिकारियों पर सीडीओ की पड़ी डांट  
बदायूं। ग्राम लहरा लाडपुर के सोहन पाल, मुबारिकपुर के वीरपाल सहित कई अन्य शिकायतों के आधार पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि तहसील दिवस में कई शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित प्राप्त होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही प्रदर्शित करती हैं इसलिए इस ओर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। 
19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण 
बदायूं। तहसील दिवस में एसडीएम बिसौली गुलाब चंद, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में विभागों से संबंधित कुल 90 शिकायतों में से 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। 

जेल जाने के डर से शिकायतकर्ता फरार 
बदायूं। ग्राम महोरी के सुनील कुमार की खाद्यान वितरण में धांधली की शिकायत पर डीएम ने डीएसओ सत्यदेव को तलब कर, उन्हें शिकायतकर्ता के साथ ही तत्काल गांव में जाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर कोटेदार को जेल भेजा जाए तो शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायत कर्ता को पुलिस के हवाले कर दिया जाए। डीएसओ ने मौका मुआयना कर खाद्यान वितरण में अनियमितता की शिकायत झूठी पाई तो शिकायतकर्ता मौके से फरार हो गया। 
उपायुक्त उद्यम प्रोत्साहन का जवाब-तलब 
बदायूं। बिसौली तहसील दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed