फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The soldier who gave the number to the girl in the district hospital suspended

जिला अस्पताल में लड़की को नंबर देने वाला सिपाही निलंबित

Sat, 19 Jun 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The soldier who gave the number to the girl in the district hospital suspended
बदायूं। जिला अस्पताल में एक लड़की को मोबाइल नंबर देने वाले सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब एक बजे का था। उस समय पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भूपेंद्र सिंह घूमते हुए जिला अस्पताल पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही नशे में था। उसने इमरजेंसी वार्ड में अपनी बहन की तीमारदारी कर रही एक लड़की को अपना मोबाइल दिया था। उसी दौरान लड़की के परिवारवालों ने उसे देख लिया और सिपाही की पिटाई लगा दी। उस समय सिपाही मौके से भागने में कामयाब रहा। इससे उसका नाम पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जांच कराई। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मामले के संबंध में तमाम लोगों से पूछताछ की। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को सिपाही भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने बताया कि सिपाही की ड्यूटी ईवीएम सुरक्षा में है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके रोडवेज पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में अस्पताल गेट पर कुछ लोग विवाद कर रहे थे। उसने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर ही आरोप लगा दिए। जबकि लड़की वालों ने उस पर मोबाइल नंबर देने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed