{"_id":"6a02256217f9daeec3058194","slug":"the-sleeper-bus-involved-in-the-accident-on-the-ganga-expressway-was-carrying-107-passengers-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163633-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस में थीं 107 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस में थीं 107 सवारियां
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकर हुई बस। संवाद
बदायूं। रविवार देर रात मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर फतेहपुर से पंजाब के लुधियाना जा रही एक निजी स्लीपर बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए थे। 62 यात्रियों की क्षमता वाली बस में 107 सवारियां बैठाई गई थीं। इस मामले में चालक का लाइसेंस निलंबित तो बस का परमिट निरस्त किया जाएगा।
हादसा रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब बस तेज गति से लुधियाना की ओर जा रही थी। अचानक बस का टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए तो कुछ खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटना में फतेहपुर जनपद के हदगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चूल्हा निवासी 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। तीस यात्री घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद सभी यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए, जबकि दो यात्रियों का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने उपचाराधीन घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
ओवरलोडिंग ने बढ़ाई हादसे की भयावहता
प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से लगभग दोगुनी सवारियां बैठाई गई थीं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बस में 62 सीटें स्वीकृत थीं, लेकिन उसमें 107 यात्री सवार थे। यही वजह रही कि हादसे के समय यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि विभाग बस संचालक और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भेजी जा रही है, जबकि बस का परमिट और पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।