{"_id":"56ec137f4f1c1b40468b4682","slug":"the-siege-of-the-cmo-hopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने किया सीएमओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने किया सीएमओ का घेराव
ब्यूरो/ बिसौली।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय शुरू नहीं करने पर भड़की
बिसौली की आशा कार्यकर्ता
डिलीवरी समेत सभी कार्य बंद कराने की दी चेतावनी
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को मानदेय न मिलने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग की। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मानदेय शुरू नहीं किया गया तो व शीघ्र ही डिलावरी आदि कार्य करना बंद कर देंगी।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी भीषण आग के सिलसिले में जब सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार आए तो उन्हें मालती सिंह के नेतृत्व में आशाओं ने घेर लिया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने कहा कि उनसे टीकाकरण का कार्य लिया जाता है, गर्भवती महिलाओं की जांच कराने की जिम्मेदारी भी उन्ही पर है। गर्भवती महिला को डिलीवरी को लाना आदि बहुत से काम हैं लेकिन अभी तक हम लोगों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसलिए यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो शीघ्र ही हम लोग कार्य बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में सुधारानी, शशिप्रभा, सीता देवी, अनीता शर्मा, रामबेटी, माया देवी, संतोष देवी, नीता देवी, पूनम देवी, शारदा देवी, शिवरानी, तेजेश कुमारी आदि आशा बहुएं मौजूद रहीं।