फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The shock of the death of the son Father died in

बेटे की मौत के सदमें  में पिता ने भी दम तोड़ा

Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The shock of the death of the son Father died in
शोक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो लोगों की मौत हो जाने से परिवार में मचा कोहराम 
भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है धनपाल का परिवार

 जिंदगी में किसी पिता के लिए सबसे कठिन पल वो होते हैं जब उसके बेटे की अर्थी उसके सामने उठ जाए। शायद यही सदमा बुजुर्ग बाप बर्दाश्त नहीं कर सके और बेटे की मौत की खबर सुनने के दो घंटे बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिवार में दो लोगों की मौत एक साथ हो जाने से कोहराम मचा हुआ है। 
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। गांव रूपापुर के धनपाल (45) की तबियत मंगलवार रात को बिगड़ने लगी तो उनके घरवाले उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां पर धनपाल ने रात करीब डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग की नस फट जाने की वजह से उनकी मौत हुई है। घरवाले पोस्टमॉर्टम कराए बगैर ही शव ले गए। धनपाल के छोटे भाई चंद्रपाल के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। 
विज्ञापन

धनपाल के पिता चेतराम खेत पर गए हुए थे। देर रात में धनपाल की मौत की सूचना चेतराम (70) को दी गई। इससे वह सदमे में आ गए और सूचना मिलने के दो घंटे बाद ही उन्होंने करीब साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक चेतराम धनपाल से बहुत लगाव रखते थे। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार सहित गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार को बेटों के आने का इंतजार 
गुलड़िया। धनपाल मौर्य के तीन बेटों समेत परिवार के पांच लोग बाहर शहरों में काम करते हैं। धनपाल और चेतराम की मौत की खबर सुनकर वे लोग वहां से चल दिए हैं, लेकिन शाम होने तक नहीं पहुंच सके। इससे अंतिम संस्कार के लिए बेटों का इंतजार किया जा रहा है। 

धनपाल के हैं छह बच्चे 
गुलड़िया। धनपाल का परिवार बहुत गरीब है। वे लोग गांव वालों की मजदूरी करने के साथ ही भट्ठे पर ईंट पाथने का काम भी करते हैं। उनके बेटे दिल्ली एवं अन्य शहरों में मेहनत मजदूरी करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed