फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the selling rate of wheat decreased by 25 percent

25 फीसद घट गई गेहूं बीज की बिक्री

Wed, 20 Jan 2016 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 20 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
the selling rate of wheat decreased by 25 percent
डीबीटी योजना को समझ नहीं पा रहे किसान
विज्ञापन


किसानों को उन्नत एवं प्रगतिशील प्रजातियों का गेहूं सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध कराने के लिए अनुदानित बीज दिया जाता है। इस वर्ष अनुदानित बीज 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया गया है। इसमें कृषि विभाग, सहकारी समितियां, इफ्को, बीज विकास निगम और यूपी एग्रो को वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके केंद्रों से गेहूं बीज खरीदने पर 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नगद भुगतान करना होता है, जिसमें 14 रुपये की सब्सिडी डीबीटी के जरिए बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। किसानों को सभी रुपये नगद देने की वजह से उन लोगों को बाजार से गेहूं खरीदना काफी आसान मालूूम पड़ता है। इससे अनुदानित गेहूं बीज से किसान का मोहभंग हो गया, जिसका सीधा असर अनुदानित गेहूं बीज की बिक्री पर पड़ा। यदि बीते वर्ष के आंकड़ों से तुलना की जाए तो इस वर्ष 25 फीसदी अनुदानित गेहूं बीज की बिक्री कम हुई है। जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2014-15 में अनुदानित गेहूं बीज का वितरण करीब 20 हजार क्विंटल किया गया था, जो इस साल घटकर करीब 15 हजार क्विंटल रह गया है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि अनुदानित गेहूं बीज की बिक्री कराने के लिए तेजी से काम किया था, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप बीज की बिक्री कम हुई। सर्वाधिक गेहूं बीज की बिक्री कृषि विभाग की ओर से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed