फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The search for the body of the pharmacist resumed

Budaun News: फार्मासिस्ट के शव की तलाश फिर शुरू

Mon, 02 Dec 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The search for the body of the pharmacist resumed
बदायूं। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली के शव की तलाश एक बार फिर पुलिस ने शुरू कर दी है। फार्मासिस्ट का 15 अक्तूबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सदर कोतवाली पुलिस तीन जनपदों के थानों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि फार्मासिस्ट का शव गंगा नदी में बहकर आगे निकल गया हो सकता है।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सात दिन पहले खुलासा किया था कि फार्मासिस्ट का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव को जरीफनगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में फेंक दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को जब फार्मासिस्ट का शव नहीं मिला तो चारों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को अंदेशा है कि गंगा नदी में फेंका हुआ शव बहता हुआ आगे निकल गया हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने कासंगज, बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपदों की थाना पुलिस को पत्र भेजकर कहा है कि अगर कोई भी लावारिस शव मिले तो उसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
फार्मासिस्ट हत्याकांड में कोतवाली पुलिस बार-बार बयान बदल रही है। पहले तो पुलिस ने शव बरामद किए बिना ही चार लोगों को जेल भेज दिया। इसके बाद कुछ और लोगों को पकड़ा। हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि कातिलों ने जहां शव फेंका है वहां मगरमच्छ बहुत हैं। आशंका जताई कि शव मगरमच्छ खा गए होंगे। वहीं पुुलिस अब कह रही है कि शव बहता हुआ आगे निकल गया हो सकता है। इस हत्याकांड में कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि शव मिल जाए। इसके लिए तीनों जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed