{"_id":"68910c61c17784941a028893","slug":"the-school-management-committee-received-funds-to-purchase-sports-kits-badaun-news-c-123-1-sbly1001-144529-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेल किट खरीदने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेल किट खरीदने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को मिली धनराशि
विज्ञापन
बदायूं। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल किट खरीदने के लिए धनराशि दी है। इसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच-पांच और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी गई है। इस धनराशि से विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदी जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खेल सामग्री की खरीदारी के लिए विद्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। जो जरूरी सामान खरीदेगी। सामग्री खरीदने के बाद 31 अगस्त तक संबंधित जानकारी प्रबंध पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 1.40 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। हालांकि यह धनराशि पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों को नहीं दी गई है। शिक्षकों की मानें तो सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि हो, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।